Search

April 24, 2026 7:13 pm

अंचल अधिकारी ने किया सरकारी मवेशी हाट का निरीक्षण।

सुस्मित तिवारी, हिरणपुर।

हिरणपुर (पाकुड़): अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने गुरुवार को हिरणपुर सरकारी मवेशी हाट का निरीक्षण किया। सीओ ने हटिया परिसर के तीनों चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। जहाँ मवेशियों को भीतर व बाहर किया जाता है। वही हटिया का भी निरीक्षण किया। इसके बाद हटिया के कार्यालय कक्ष में प्रतिनियुक्त पशु चिकित्सक डा. कलीमुद्दीन से आवश्यक जानकारी लिया। वही कार्यालय के पंजियो का भी अवलोकन किया। सीओ ने कार्यरत कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी निर्धारित समय पर पहुंचे। जिससे कि राजस्व की वृद्धि हो सके। वही व्यापारियो से मिलकर उन्होंने कहा कि हटिया में सरकारी नियमानुसार मवेशियों की क्रय विक्रय करे। बहरहाल अधिकारियों की सख्ती के कारण हटिया में बिचौलिया तत्वों की स्थिति कमजोर पड़ चुकी है। जो सरकारी राजस्व की धता बताते हुए बिना पास के मवेशियों को ले जाया जाता था।

img 20240314 wa00951082301789324109269

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!