अंचल अधिकारी के बालू लदा एक ट्रैक्टर को जप्त कर किया थाना को सुपुर्द।
एस कुमार
महेशपुर अंचल के बांसलोई नदी के बीचों बीच बने गढबाड़ी पुल के समीप से देर रात को बालू उठाव मामले में सीओ ने ट्रैक्टर मालिक व चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। सीओ ने लिखित शिकायत में उल्लेख किया है कि निर्धारित समय से अधिक समय व पुल के समीप से बालू उठाव व परिवहन करने को लेकर एक ट्रैक्टरों को जब्त किया है. जब्त ट्रैक्टरों को स्थानीय थाना परिसर में रखा गया है. सीओ सह वादी के लिखित शिकायत के आधार पर स्थानीय थाने में मामला दर्ज किया गया है।





