Search

April 17, 2026 8:01 am

अंचल अधिकारी ने अवैध बालू का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर को किया जब्त, मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज।

एस कुमार

महेशपुर के सीओ संजय कुमार सिन्हा और थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने संयुक्त रूप से अंचल क्षेत्र का भ्रमण किया, जिसमें उन्होंने बलियापतरा और रोलाग्राम गांव के पास से दो बालू लदे ट्रैक्टर को बिना कागजात के जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद, सीओ संजय कुमार सिन्हा के लिखित आवेदन पर स्थानीय थाने में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर के मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। अवैध बालू परिवहन पर नकेल कसने के लिए अंचल और पुलिस की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!