राजकुमार भगत
पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में “स्वच्छता ही सेवा 2024” के तहत एक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत रेलवे अंडरपास के निकट स्थित लुकशित इकाई (क्लीनिंग टारगेट यूनिट, सीटीयू) की साफ-सफाई की गई। इस कार्यक्रम में नगर परिषद कार्यालय के कर्मचारियों के अलावा स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस साफ-सफाई अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सजगता बढ़ाना था। इस अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया और उन्हें अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।






