बजरंग पंडित
महेशपुर सीओ संजय कुमार सिन्हा सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी और बीडीओ सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी और सिद्धार्थ शंकर यादव ने शुक्रवार को प्रखंड के रदीपुर, गंगड्डा, बांकुड़ा व कुमरपुर स्थित विद्यालय और पंचायत भवन में मतदान केंद्र 168, 169, 170, 171, 172, 176 और 176 नंबर बूथों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में मतदान केंद्र पर उपलब्ध रहने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए पेयजल, रैम्प, शौचालय, बिजली स्थिति की जानकारी ली. मौके पर बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल सहित अन्य मौजूद थे.




