सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़): बिना माइनिंग चालान की पत्थर व बालू की परिचालन पर अंकुश लगाने को लेकर अंचलाधिकारी मनोज कुमार के द्वारा निरन्तर छापेमारी कार्य की जा रही है। गुरुवार सुबह सीओ ने रानीपुर मोड़ निकट औचक छापेमारी कर ओभरलोड पत्थर लदे एक हाइवा व बालू लदे एक ट्रेक्टर को जब्त किया। धमनी से आ रहे बिना नम्बर के बालू लदे ट्रेक्टर को जांच के लिये रोका। इसमे बालू से सम्बंधित चालान था , पर वाहन में ओभरलोड बालू पाया गया। वही सितपहाडी की ओर से आ रहे पत्थर लदे हाइवा संख्या जेएच 04 वाई 8346 को रोककर जांच करने पर चालान पाया गया , पर इसमे भी ओभरलोड पत्थर पाया गया। दोनो वाहनों को जब्त कर हिरणपुर थाना के हवाले किया गया। सीओ ने बताया खनिज पदार्थों की ओभरलोग परिचालन गैरकानूनी है। इसमे आवश्यक कार्रवाई को लेकर जिला खनन पदाधिकारी को पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि बिना माइनिंग चालान व ओभरलोड पत्थर व बालू की परिचालन किसी भी हालात में होने नही दी जाएगी। इसको लेकर नियमित छापेमारी कार्य जारी रहेगी। छापेमारी के दौरान एसआई अनिल कुमार सिंह भी उपस्थित थे।






