Search

May 10, 2026 1:19 pm

हिरणपुर बाजार में कचरा प्रबंधन को लेकर आयोजित बैठक में समिति गठित।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर( पाकुड़) पेयजल व स्वच्छता विभाग पाकुड़ के द्वारा कचरा प्रबंधन को लेकर शनिवार देर शाम हिरणपुर बाजार में दुकानदारों की एक बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता दुकानदार संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार साहा ने किया। इस बैठक में कार्यपालक अभियंता राहुल श्रीवास्तव , बीडीओ टुडू दिलीप मुख्य रूप से उपस्थित थे। इसमे जबरदहा सहित कमलघाटी , सुंदरपुर व हाथकाठी के दुकानदारों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सफाई की क्रियान्वयन को लेकर एक कार्यकारिणी समिति की गठन की गई । बैठक में विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बाजार में व्याप्त कचरे की सफाई कार्य को लेकर कहा कि सभी दुकानदारों की सहयोग से ही बाजार स्वच्छ हो सकता है। इसको लेकर सभी दुकानदार आगे आये। विभागीय रूप से हर सम्भव मदद की जाएगी । वही बीडीओ ने भी बाजार व हटिया परिसर की स्वच्छता की लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि एक अभियान के तहत बाजार को स्वच्छ रखना आवश्यक है। कचरा सफाई कार्य को लेकर एक समिति गठित की गई। जिसमें विभाग के समन्वयक राजकुमार मण्डल हिरणपुर , विजय ठाकुर लिट्टीपाड़ा , दीपक साहा , मुन्ना भगत , पंचायत सचिव अशोक यादव सहित 23 लोग शामिल है। जिसमे एक संयुक्त बैंक खाता होगी। कचरा सफाई को लेकर दुकानदारों से संग्रह की राशि की व्यय सफाई कार्य , वाहन आदि में की जाएगी। इस अवसर पर समन्वयक विश्वदेव साहा , राजेश हेम्ब्रम , सुभाष चन्द्र दे , विश्वरूप सेन , निरंजन दत्ता , विनोद कुमार भगत आदि उपस्थित थे।

img 20240505 wa00271220698900554058609

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!