Search

April 27, 2026 3:30 pm

एक सप्ताह के अंदर प्रति पंचायत पांच आवास पूर्ण कराएं:–बीडीओ

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा(पाकुड़) प्रखण्ड के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी की अध्यक्षता में सभी रोजगार सेवक,पंचायत सचिव, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों सहित बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई।आयोजित बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी द्वारा सभी उपस्थित बी.एल.ओ पर्यवेक्षकों से कहा कि बार-बार निर्देश के बावजूद लगातार प्रपत्र 6,7,8 एवं 8क का अद्यतन के दौरान संकलित प्रपत्रों के निस्तारण में धीमी प्रगति है।कुछ इसी में लगातार अपडेट करने हेतू फॉर्म बड़ी संख्या में पेंडिंग है इसलिए अपने अपने संबंधित बीएलओ से सम्पर्क कर प्रपत्रों को दो दिनों में निस्तारित करने का निर्देश दिए।वहीं मनरेगा के समीक्षा के क्रम में लेबर बजट के अनुरुप पीडी जेनरेशन में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए निर्देश दिए। प्रति ग्राम पांच पांच योजना प्रतिदिन चालू रखने एवं एक सौ लेबर कम से कम प्रति पंचायत ईंगेज रखने का भी निर्देश दिए।वहीं आज की बैठक में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रोजगार सेवक प्रकाश साहा का एक दिन का मानदेय काटने का निर्देश दिए। पंचायत सचिवालय में प्रखंड स्तर के सभी कर्मियों यथा जेई , एई, बीपीओ सहित अन्य का नाम, पदनाम एवं मोबाइल संख्या मुख्य द्वार के पास लिखवाने का निर्देश दिया गया साथ ही 2023 – 24 में पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण अंतर्गत उपलब्ध कराई गई राशि व्यय का विस्तृत ब्यौरा सहित उपयोगिता प्रमाण पत्र एक सप्ताह में जमा करने का निर्देश सभी पंचायत सचिव को दिए एवं वार्ड सदस्यों का मानदेय भुगतान हेतू छूटे हुए लाभुकों का आधार नंबर और बैंक पासबुक 24 घंटे में प्रखंड कार्यालय में जमा करने का निर्देश सभी पंचायत सचिव को दिए।भीम राव अंबेडकर आवास/प्रधानमंत्री आवास योजना एक सप्ताह में पांच आवास प्रति पंचायत पूर्ण करने का निर्देश पंचायत सचिव को दिया गया। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक दास, सहायक अभियंता साईमन हेम्ब्रम, बीपीआरओ के. सी. दास, प्रखंड समन्वयक हसनैन अंसारी, कनीय अभियंता नैयर आलम, विजय रविदास सहित पंचायत स्तरीय कर्मी उपस्थित थे।

IMG 20231110 WA0034

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!