Search

May 3, 2026 11:43 pm

भाजपा की चिंतन बैठक में संगठनात्मक कमजोरियों पर चिंता, जिलाध्यक्ष के मनमाने रवैये की आलोचना।

अंदरूनी कलह, विरोध के साथ संगठन में सुधार की मांग

राजकुमार भगत

भाजपा जिला कार्यालय पाकुड़ में भाजपा पाकुड़ जिला के कार्यकर्ताओं की चिंतन बैठक पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम दुबे के अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश का समिति के सदस्य नेताद्वय अनुग्राहित प्रसाद साह, मीरा प्रवीण सिंह मौजूद रहे। बैठक में जिले के सभी मंडलों से बड़ी संख्या में चिंतन बैठक में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक का विधिवत शुभारंभ भारत माता डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर बैठक का प्रारंभ किया गया।रविवार की बैठक का विषय प्रवेश बैठक की अध्यक्षता कर रहे पर पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम दुबे ने करवाया, बैठक में जिले के सभी मंडलों से आए पुराने एवं नए कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से संगठन में व्याप्त और अव्यवस्था के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए अपना-अपना विचार व्यक्त किया।सबों के उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने स्वीकार किया कि भाजपा का संगठन जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय के मनमाने रवैया के कारण गंभीर होता जा रहा है। हाल के लोकसभा चुनाव में जिले के तीनों विधानसभा में संतोषजनक प्रदर्शन नहीं रहा जिसके कारण भारी पराजय का सामना करना पड़ा।सामने दो महीने के भीतर विधानसभा का चुनाव होने वाला है संगठन में वर्तमान कमजोर ढांचे के दम पर विधानसभा का चुनाव लड़ना संभव सा प्रतीत होता है।चिंता व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि समय रहते संगठन के संगठनात्मक ढांचे को दुरुस्त नहीं कर लेते हैं तो चुनाव मजबूती से नहीं लड़ा जा सकता है।इसे हमारी भावना को प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाना परम आवश्यक है क्योंकि आज भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिले के मुख्य वरिष्ठ कार्यकर्ता रांची में रहने के कारण बैठक में उपस्थित नहीं हो पाए।इसलिए पुनः दिनांक 14 अगस्त को बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।जिनकी उपस्थिति में जिले के सभी कार्यकर्ता अपनी भावनाओं से अवगत करवा सकेंगे और संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मजबूत किया जा सकेगा। बैठक का संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह ने किया तथा बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन पूर्व जिला मंत्री रामचंद्र साह ने किया।आज के बैठक में निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा सुबोध मंडल सुरेंद्र प्रसाद भगत अनिकेत गोस्वामी किष्टो सौरेन शीलारानी हेम्ब्रम शिवचरण मालतो रूपाली सरकार सविता देवी सदानंद रजवाड़ अरुण चौधरी कैलाश सिंह तरुण साहा शिव प्रसाद पहाड़िया तुहीन कांति शुक्ला आशिम मंडल हिसाबी राय भजन मंडल गणेश मंडल रवि जायसवाल गणेश रजक विजय कुमार भंडारी सुलेमान मुर्मू नरेंद्र शाह पार्वती देवी रामसेन मंडल निमाई ठाकुर अनीता पहाड़िया श्याम लाल मुर्मू बबलू यादव धनेश्वर मंडल दीपक सरकार सदाकुल आलम अलीम शेख बहादुर मंडल साहित्य सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20240811 wa0004790596255429763845

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!