Search

May 11, 2026 2:07 am

अभिनन्दन सह विजय संकल्प सभा वनवासी कल्याण परिषद तलवा परिसर में आयोजित की गई।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़िया भाजपा द्वारा आयोजित महेशपुर विधानसभा स्तरीय अभिनन्दन सह विजय संकल्प सभा पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत वनवासी कल्याण परिषद तलवा परिसर में रविवार को आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दुमका लोक सभा के पूर्व सांसद सुनील सोरेन उपस्थित हुए एवं कार्यकर्ताओं में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता में ऊर्जा का संकल्प दिया। सर्वप्रथम मंच पर मुख्य अतिथि सह दुमका लोक सभा पूर्व प्रत्याशी सुनील सोरेन, राजमहल लोकसभा पूर्व प्रत्याशी ताला मरांडी, प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, सुफल मरांडी, भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष देवीधन टुडू, पाकुड़िया प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, जयसेन बेसरा, महेशपुर पूर्व प्रमुख नरेन साह सहित अन्य का महेशपुर विधानसभा के विभिन्न मंडल अध्यक्ष सभी का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल ने किया। मंच पर बारी-बारी से सभी अतिथियों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जोश भरा वहीं अंतिम में दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजमहल लोकसभा चुनाव में हार के बावजूद हम काफी सशक्त है। आनेवाले विधानसभा चुनाव में हम इंडिया गठबंधन को हराएंगे। गौरव की बात है कि देश मे नरेंद्र मोदी तीसरी बार जन समर्थन से प्रधानमंत्री बने। चुनाव के दौरान विपक्षियों ने झूठ का सहारा लेकर जनता को गुमराह करने का कार्य किया। भाजपा सत्ता में आई तो संविधान बदल देगा , आरक्षण समाप्त होगा। चुनाव नही होंगे आदि झूठी बातों को फैलाया उन्होंने कहा कि झारखण्ड में बीते साढ़े चार वर्षो में हेमन्त सोरेन , चम्पई सोरेन व पुनः हेमन्त की सरकार बनी। गठबंधन दलों के नेताओ ने जनता का काम न कर मात्र लुटा ही है। राज्य की इस सरकार ने काफी पीछे धकेल दिया है। राज्य में अराजकता का माहौल बना है। लूट , डकैती , अपहरण जैसी घटनाओं में वृद्धि हुई है। पत्थर , कोयला , बालू की लूट मची हुई है। वही विस्थापित परिवारों को कोई सुध नही ली जा रही है। भ्र्ष्टाचार से डूबी इस सरकार को उखाड़ फेंकना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से अपील करते हुए कहा कि आप संकल्प ले कि इस गठबंधन की सरकार की उखाड़ फेंके। वहीं इस मौके पर मुख्य अतिथि सुनील सोरेन ने महेशपुर विधानसभा अंतर्गत चार मंडल के लोकसभा चुनाव 2024 में बुथ लीड करवाने वाले बुथ अध्यक्ष को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हृदानंद भगत, बाबू चंद भगत, एलियन हांसदा, सहित विधानसभा अंतर्गत चार मंडल के मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20240714 wa00365834203521315310128
img 20240714 wa0034966308196731690206

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!