अमित चौधरी
Also Read: 350 मरीजों की मुफ्त जांच, नए कार्यालय की शुरुआत के साथ रियल लाइफ फाउंडेशन ने शुरू की जनसेवा
पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बरहरवा प्रखंड के विभिन्न गांवों में कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम ने जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों से हाथ छाप पर वोट करने की अपील की। निशात आलम ने गठबंधन सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया, जिनमें महिलाओं को सम्मान, 50 वर्ष की महिलाओं को पेंशन, मैया सम्मान योजना शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार की वापसी पर योजनाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बरकत खान, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और हजारों ग्रामीण मौजूद थे।





