Search

May 6, 2026 11:32 pm

झारखंड में कांग्रेस को मिली नई ऊर्जा।

समन्वय समिति में ह्रदयानन्द मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी।

संगठन और सरकार के बीच बेहत्तर तालमेल के साथ राज्य में पार्टी को एक नये आयाम तक ले जाने का प्रयास करूंगा – ह्रदयानन्द मिश्रा

संजय कुमार गुप्ता
ब्यूरो पलामू

मेदिनीनगर / पांकी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरीय नेता सह धार्मिक हिन्दू न्यास बोर्ड के सदस्य ह्रदयानन्द मिश्रा को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की समन्वय समिति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने से प्रदेश कांग्रेस के नेताओं, कार्यकाताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में पार्टी द्वारा उठाया गया एक अहम और बड़ा कदम बताया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह एवं रांची की पूर्व मेयर रमा खलखो ने दूरभाष पर ह्रदयानन्द मिश्रा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। नेताओं ने विश्वास जताया कि मिश्रा के अनुभव,और नेतृत्व क्षमता से संगठन को राज्य में एक नई दिशा मिलनें की उम्मीद है।
इधर कांग्रेस शिक्षा प्रकोष्ठ के चेयरमैन श्यामनारायण सिंह सहित धनंजय सिंह, गिरिवर पाण्डेय, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रघुनन्दन प्रसाद सिंह, रामनरेश तिवारी, शमीम अहमद राईन, गिरिजा राम, दया शंकर तिवारी, संतोष कुमार तिवारी, गोपाल सिंह, सुनीता श्रीवास्तव और रविंद्र कुमार वैद्य समेत कई पार्टी कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचे। सभी नें श्री मिश्रा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की मूल विचारधारा सामाजिक समानता, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास को जन-जन तक पहुंचाने में ह्रदयानन्द मिश्रा की भूमिका काफ़ी अहम और निर्णायक होगी। उनका सांगठनिक अनुभव और जमीनी पकड़ पार्टी को आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करेगा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि श्री मिश्रा के नेतृत्व में समन्वय समिति, संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करेगी, जिससे पार्टी की नीतियां अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंच सकेगी।
इस नई जिम्मेदारी के साथ ह्रदयानन्द मिश्रा से पार्टी को नई मजबूती और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जो झारखंड की राजनीति में कांग्रेस को और सशक्त बनाने की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!