सतनाम सिंह
झारखंड कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी तनवीर आलम के निर्देश पर कांग्रेस महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष, खालिदा खातून मलपाहाड़ी मुखिया, और पाकुड़ यूथ कांग्रेस विधानसभा महासचिव आबुतालाहा ने सोमवार को सदर प्रखंड के अंतर्गत पंचायत मालपाहाड़ी के श्यामपुर, चांदपुर, और श्रीरामपुर में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित किया और इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम को हाथ छाप पर वोट देकर भारी मतों से विजय बनाने का अपील की। ग्रामीणों को गठबंधन सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया, जिनमें शामिल हैं:
– बिजली बिल माफी योजना
– 200 यूनिट फ्री बिजली
- मैया सम्मान योजना, जिसकी राशि 1000 से बढ़ाकर 2500 दिसंबर माह में दी जाएगी, अगर पुनःइंडिया गठबंधन की सरकार बनती है।
कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से सहमति जताई और कहा कि वे हाथ छाप के साथ हैं और हाथ छाप में ही वोट डालेंगे। इस अभियान में आबुओबाईदा, मुखिया प्रतिनिधि जेम्स टुडु, रानी मरांडी, सकल हेंब्रम, प्रधान मरांडी, राम मुर्मू, आदि उपस्थित थे।






