Search

May 10, 2026 12:46 pm

काँग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने ग्रामीण क्षेत्रों तुफानी दौरा कर चलाया जनसंपर्क अभियान।

राजकुमार भगत

रविवार सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत जय केस्टोपुर गांव नारायणखोर में झारखंड कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह पाकुड़ जिला प्रभारी तनवीर आलम के नेतृत्व में तूफानी दौरा जनसंपर्क अभियान चलाया गया । इस अवसर पर तनवीर आलम ने उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया, कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने ग्रामीणों से संबोधन करते हुए कहा कि आप जनता का काफी साथ रहा है और यह पूर्ण विश्वास है आगे भी रहेगा, कई पुराने और नए चेहरे भी सामने आ रहे हैं इस विधान सभा के चुनाव में जो दिग्भ्रमित करने का कोशिश करेंगे लेकिन आप तो जनता जनार्दन में सब जानते है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष ममानससारुल हक, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, तस्लीम आरिफ ( बुलेट ) युबा उपाध्यक्ष बिलाल शेख, सोशल मीडिया प्रभारी पियारूल इस्लाम सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे I

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!