Search

May 10, 2026 1:19 pm

राजमहल से इंडिया गठबंधन को विजयी बनाना है: कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़) कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह पाकुड़ कांग्रेस प्रभारी तनवीर आलम ने अपने आवास पर हिरणपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोबर आलम को कहा कि INDIA गठबंधन को राजमहल लोकसभा से भारी मतों से जितना है और केंद्र में इंडिया गठबंधन का सरकार बनाना है । इसके लिए जी जान से तन मन धन से मेहनत कीजिए हर आपसी मतभेद को भूल कर विजय कुमार हासदा को जिताने के लिए काम कीजिए और राहुल गांधी के मेनुफेस्टो को जनता के बीच में रखिए इस मौके पर तनवीर आलम ने कहा की माननीय मंत्री आलमगीर आलम ने क्षेत्र में जो विकास की लकीरें खींची है उसे जनता के बीच में रखिए और जेएमएम कार्यकर्ताओं से मिलकर इंडिया गठबंधन के प्रत्यासी को जिताने के लिए काम कीजिए जनता मोदी सरकार से त्राहिमाम है। महंगाई चरम सीमा छू चुकी है। आटा, चावल, डीजल, पेट्रोल एवं गैस महंगाई के मार से आम जनता त्रस है। प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने कहा कि राजमहल लोकसभा से इंडिया गठबंधन को विजयी बनाना है। कड़ी मेहनत करने का जरूरत है। और मेहनत करने से पीछे हटना नहीं है। हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम ने कहा की मंत्री आलमगीर आलम और हमारे जिला के प्रभारी हमलोगो के नेता तनवीर आलम का जो निर्देश मिला है उसपर कार्य करते हुए सांसद सह राजमहल लोकसभा के इंडिया गठबंधन के प्रत्यासी को जिताने के लिए हर संभव मेहनत करेंगे और राजमहल लोकसभा से भारीमतो से जिताने के लिए काम करेंगे साथ ही माननीय तनवीर आलम ओर प्रत्यासी राजमहल लोकसभा विजय कुमार हंसदा के साथ हिरणपुर में एक कार्यक्रम किया जायेगा साथ में युवा विधानसभा अध्यक्ष आबिद इस्लाम प्रखंड महासचिव अमृत ठाकुर प्रखंड उपाध्यक्ष मुजामिल अंसारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!