अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया झारखंड में गठबंधन सरकार गठन एवं नए मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के बनने के बाद कोंग्रेस के विधायक सह मंत्री आलमगीर आलम के इस्लामपुर स्थित आवास पर गुरुवार देर शाम को पाकुड़िया व महेशपुर प्रखंड के कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार मुलाकात कर बुके देकर सम्मानित किया। साथ ही साथ आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को मद्देनजर रखते हुए मंत्री से चर्चा किया।मौके पर उपस्थित पाकुड़िया प्रखंड निवासी झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू, प्रखंड सचिव कमाल अंसारी, जिला सचिव महबूब आलम , महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख सहित अन्य मौजूद थे।






