Search

May 16, 2026 5:22 pm

सड़क विवाद को लेकर प्रशासन व ग्रामीणों के बीच वार्ता के बाद बनी सहमति

जाहेरथान जमीन रहने को लेकर ग्रामीणों ने खोद दिया था सड़क

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़) अंचल क्षेत्र के देवापाड़ा – रामाकुडा पथ की जमीन विवाद को लेकर शनिवार को देवापाड़ा गांव में प्रशासन व ग्रामीणों के बीच बैठक हुई। जिसमें दोनो पक्षो की सहमति से समस्या का समाधान किया गया। वही बन्द पड़े सड़क मार्ग को पुनः चालू कर दिया गया। बैठक में बीडीओ टुडू दिलीप , अंचलाधिकारी मनोज कुमार सहित दोनो गांव के ग्राम प्रधान व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। बताते चले कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करोड़ो लागत से देवापाड़ा पीडब्ल्यूडी पथ से रामाकुडा तक सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। देवापाड़ा मुख्य सड़क के मुहान पर दाग संख्या 305 में स्थित करीब छह बीघा जमीन जाहेरथान का है। जाहेरथान की जमीन घेराबंदी न होकर जस की तस पड़ा हुआ है। जिसमे वर्षो से लोग आवागमन करते आ रहे है। बीते कई दिन पूर्व संवेदक द्वारा इस जमीन पर सड़क निर्माण कार्य प्रारम्भ किये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने इस जमीन के दो जगह को खोदकर आवागमन को रोक दिया था। जिसकारण रामाकुडा के ग्रामीणों को वाहनों से आवागमन से काफी परेशानी हो रही थी। वही आसन्न चुनाव को लेकर भी काफी दिक्कतें आ रही थी। जबकि जाहेरथान निकट रैयती जमीन भी है। इसको लेकर एक सप्ताह पूर्व प्रशासन के द्वारा ग्रामीणों से हुई वार्ता विफल रही थी। शनिवार को गांव में आयोजित बैठक में प्रशासन व ग्रामीणों के बीच काफी देर तक वार्ता चली। जिसमे निर्णय लिया गया कि जाहेरथान के निकट की जमीन तीन रैयतों की है। इसमे सड़क निर्माण के लिए करीब एक बीघा पांच कठ्ठा जमीन अधिग्रहण किया जाएगा। जिसमे जमीन मालिको ने सहमति भी जताई। जमीन अधिग्रहण का कार्य डेढ़ वर्ष के अंदर पूर्ण कर लेना है। तब तक जाहेरथान कि जमीन से ही आवागमन होगा। अंचलाधिकारी ने कहा की जमीन अधिग्रहण को लेकर सम्बन्धित विभाग को पत्र भेज दिया गया है। जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।वही बीडीओ ने बताया कि ग्रामीणों के साथ हुई वार्ता काफी सफल रही। इस पथ में अब सुचारू रूप से आवागमन होगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान देवापाड़ा बाबुधन टुडू , रामाकुडा के कालिदास किस्कु मुख्य रूप से उपस्थित थे।

फोटो:-

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!