10 हजार स्क्वायर फिट में फैला पंडाल, कलस यात्रा और सांस्कृतिक आयोजनों से नवरात्रि की धूम।
राहुल दास
पाकुड़ जिले के हिरणपुर डाक बंगला परिसर में इस वर्ष सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति,हिरणपुर के द्वारा भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है .पूजा कमिटी के अध्यक्ष दीपक साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि दामिन डाक बंगला परिसर में जो भव्य पंडाल का निर्माण हो रहा है,उस पंडाल का रूप प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर मायापुर के तर्ज पर बनाया जा रहा है.पूजा पंडाल का निर्माण कोलकाता के कारीगरों द्वारा कराया किया जा रहा है। यह पूजा पंडाल लगभग 10 हजार स्क्वायर फिट में बन रहा है,जो जिले में आकर्षण का केंद्र भी बनेगा….दुर्गा पूजा को लेकर पूजा समिति एक महिना पहले से ही तैयारी कर रही हैं…. पूजा पंडाल में महिलाये और पुरुषओ के लिए अलग अलग व्यवस्था भी कराई जाएगी।जंहा 3 अक्टूबर को भव्य कलस यात्रा के साथ प्रारंभ हो रहे नवरात्रि में प्रतेयक दिन संस्कृतिक आयोजनों की धूम होगी,वही सप्तमी,अष्टमी और नवमी को डांडिया का भी आयोजन किया गया है। फिर अंतिम में सनकर्तिक कार्यक्रम नामचीन कलाकारों के द्वरा रात्रि भर भक्ति जागरण का आयोजन होगा.





