अब्दुल अंसारी
कंसल्टेंट डॉ रंजन कुमार कृष्णा बोस ने मंगलवार को पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया और कुष्ठ रोग मॉनिटरिंग कार्यक्रम की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रखंड में किए जा रहे कार्यों के बारे में पूछताछ की और पाकुड़िया प्रखंड के खक्सा और अंगरगड़िया गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने साहिया को निर्देश दिया कि वे सभी कुष्ठ रोगियों की जांच करें। इस दौरान सीएचओ विनोद कुमार ढाका, प्रभात दास, शिवराम किस्कू और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।





