Search

May 13, 2026 3:06 am

गुणवत्तापूर्ण आहार उपलब्ध कराने हेतु हुई कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

संजुक्ता देवी प्रथम एवं एवं सीमा यादव रही दूसरी स्थान पर।

राजकुमार भगत

पाकुड़। निदेशक, झारखण्ड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के आदेशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिला स्तरीय कुकिंग कॉम्पीटिशन का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधीक्षक, मुकुल राज पाकुड़ की अध्यक्षता में सदर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय शहरकोल में कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पाकुड़ जिला अन्तर्गत सभी प्रखण्डो से चयनित विजेता एवं उप विजेता द्वारा प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित हुए। जिसमें सीमित साधनों में बच्चों को पोष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण आहार उपलब्ध कराने संबंधी प्रतियोगिता अयोजित की गई। जिसमें निर्णायक मंडली के द्वारा संयुक्ता देवी, रसोईया-सह-सहायिका, मध्य विद्यालय बीचामहल, प्रखण्ड लिट्टीपाड़ा (पूर्वी) को प्रथम स्थान एवं सीमा यादव, रसोईया-सह-सहायिका, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बन्नोग्राम, प्रखण्ड-पाकुड़िया को द्वितीय स्थान के रूप में चयन किया गया है। मौके पर जूही रानी, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी महेशपुर, विद्यालय के शिक्षक एवं जनसंपर्क कार्यालय से भूषण कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20240213 wa00334766326242674262767

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!