राज कुमार भगत
5 सितंबर को श्री सारस्वत स्मृति, पाकुड़ के तत्वावधान में न्यू इण्डिया ऑफ एक्सपो मेला 2024 के मंच से प्राथमिक विद्यालय से लेकर कॉलेज के उत्कृष्ट शिक्षकों और कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुश्री अनीता पूर्ति, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. कृपाशंकर अवस्थी, श्री विश्वनाथ पंडित, मिथिलेश कुमार सिन्हा, सुमन कुमार भागीरथ तिवारी, कैलाश झा और संस्था के सचिव रामरंजन कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था की ओर से योगा, करीयोग्राफर, जूडो, कराटे और निजी स्कूलों के शिक्षकों को भी श्री सारस्वत सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी नृत्य-संगीत प्रस्तुति से समारोह को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम के दौरान नृत्यकला निपुण बच्चियों की ट्रेनर रुमा सिंह ने कोलकाता के बलात्कार कांड की चर्चा करते हुए कहा कि अब वे अपनी बच्चियों के साथ कहीं भी जाने से डरती हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि देश की नारियों और मासूम बच्चियों की रक्षा के लिए मिलकर संकल्प लें। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि शिक्षकों का परम दायित्व है कि वे बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करें। सेवानिवृत कॉलेज शिक्षक ने कहा कि समाज में जागरूकता लाने के लिए हमें मिलकर काम करना चाहिए। कार्यक्रम में निखिल चंद्रा, प्रशासनिक पदाधिकारी, पालीटेक्निक, पाकुड़, के.के.एम महाविद्यालय के सेवा निवृत्त प्रोफेसर डॉ. कृपाशंकर अवस्थी, डॉ. मनोहर कुमार, बिजय भंडारी और दिलीप कुमार राय को भी सम्मानित किया गया।





