Search

October 24, 2026 11:36 pm

फसल बीमा जागरूकता रथ को हरी झंडी, हर गांव तक पहुंचेगा संदेश।

अब्दुल अंसारी

किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा देने और फसल क्षति की भरपाई सुनिश्चित करने को लेकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार हेतु सोमवार को एक विशेष प्रचार रथ को पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय परिसर से रवाना किया गया। इस अवसर पर आईटीडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी एवं प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से रथ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। बीडीओ श्री बनर्जी ने बताया कि यह प्रचार रथ प्रखंड के सभी पंचायतों और गांवों का दौरा कर कृषक मित्रों व किसानों को फसल बीमा योजना के लाभ और प्रक्रिया की जानकारी देगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में बीमा एक मजबूत सुरक्षा कवच साबित होता है, अतः अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ लेना चाहिए। इस मौके पर पाकुड़िया लैंप्स सचिव प्रभात रजक, बन्नोग्राम लैंप्स सचिव आलोक मंडल, एटीएम ओनल मरांडी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी त्रिदीप कुमार शील सहित बजाज एलियंस बीमा कंपनी के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!