Search

April 27, 2026 1:53 pm

डीसी व एसपी ने किया हिरणपुर बाजार सहित मवेशी हाट का निरीक्षण

अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर पदाधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बुधवार को हिरणपुर बाजार में व्याप्त अतिक्रमण को लेकर स्थल निरीक्षण किया व सम्बन्धित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि त्वरित कार्रवाई कर बाजार सहित मवेशी हाट परिसर को अतिक्रमण मुक्त करें। डीसी व एसपी ने रानीपुर चौक निकट चिन्हित किये गए एनएच बाईपास का स्थल निरीक्षण किया। जहां अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने भूमि अधिग्रहण की विस्तृत जानकारी दिया। इसके बाद डीसी व एसपी ने सड़क के वन विभाग कार्यालय से सुभाष चौक तक पैदल ही अनुश्रवण किया। जहां सड़क के दोनों ओर बने दुकानों का निरीक्षण किया। जिसमे दुकानदारों द्वारा की गई अतिक्रमण की जानकारी लिया। इसके बाद सरकारी मवेशी हाट परिसर का भी अनुश्रवण किया। इस दौरान परिसर निकट बने निजी पक्की भवनों को लेकर डीसी ने अंचलाधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी जमीन में अतिक्रमण किसी भी अवस्था मे बर्दास्त नही की जाएगी। इसकी मापी कराकर तुरन्त सभी को नोटिश की जाय। किसी भी हालात में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। एसपी ने कहा कि इसको लेकर पूर्व से आकलन कर कार्रवाई करना आवश्यक था। वही हिरणपुर बाजार स्थित सड़क के दोनों ओर बने दुकाने व दामिन डाक बंगला परिसर की अतिक्रमण को लेकर नोटिश कर शनिवार तक अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश लिट्टीपाड़ा अंचलाधिकारी संजय कुमार को दिया गया। निर्धारित तिथि को अतिक्रमण मुक्त न किये जाने पर रविवार को प्रशासन के द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान बाजार स्थित मुख्य सड़क में ई रिक्शा सहित अन्य वाहनों की ठहराव व जाम को स्थिति को लेकर एसपी ने थाना प्रभारी नवीन कुमार को कड़ी निर्देश देते हुए कहा कि वाहनों की ठहराव सड़क में किसी भी अवस्था मे नही होना चाहिए। वाहन चालको की अनुज्ञप्ति की जांच की जाय। इसमे गलत पाए जाने पर तुरन्त कार्रवाई करने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया। बाजार में किसी भी रूप में जाम न लगे। इसकी सुनिश्चित व्यवस्था की जाय। दोनों अधिकारियों ने हिरणपुर में निर्माण हो रहे नए थाना भवन का भी निरीक्षण किया व एसपी ने संवेदक को निर्देश दिया कि 15 जनवरी तक निर्माण कार्य को पूर्ण करें ।उधर बीडीओ टुडू दिलीप , सीओ मनोज कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने बाजार स्थित सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण किये गए दुकानों व सरकारी मवेशी हाट की अतिक्रमण की चिन्हित किया गया व दुकानदारों का नाम सूचीबद्ध किया गया।

img 20241211 wa00294994266347045285420
img 20241211 wa00285549991776752720039

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!