Search

April 29, 2026 1:22 pm

पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए बनाएं गए सुविधा केंद्र पुलिस लाईन पाकुड़ का डीसी व एसपी ने किया निरीक्षण

बजरंग पंडित

विधानसभा आम चुनाव 2024 कार्य में प्रतिनियुक्त मतदानकर्मियों और आवश्यक सेवाओं के मतदाता को पोस्टल बैलेट से मतदान पुलिस लाईन में पोस्टल बैलेट से मतदान कराया जा रहा है। पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए बनाएं गए सुविधा केंद्र पुलिस लाईन पाकुड़ का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान के लिए कतार बद्ध तरीके से खड़े कर्मियों को शत-प्रतिशत मतदान करने का अपील किया। इस दौरान पोस्टल बैलेट के कर्मियों को आयोग के दिशा-निर्देशानुसार मतदान कार्य को पूरा कराने की बात कहीं। उल्लेखनीय हो कि, मतदान कार्य में नियुक्त पुलिस के जवानों/झारखंड शस्त्र पुलिस बल (जेएपीएफ) आदि को मतदान करने में कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए सुविधा केन्द्र पुलिस लाईन पाकुड़ में स्थापित किया गया है। जहां पूर्वाह्न 09.00 बजे से अपराह्न 05 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!