Search

September 25, 2026 8:56 pm

चलने की आस लिए आया था दरबार में, डीसी ने दिया सहारा… सेलिम को मिली नई जिंदगी की रफ्तार।

पाकुड़। मंगलवार को उपायुक्त मनीष कुमार के जनता दरबार में उम्मीद की एक और किरण जगी। बलियाडांगा गांव से आए दिव्यांग सेलिम शेख व्हीलचेयर की आस लिए उपायुक्त से मिले। अपनी तकलीफ़ सुनाते हुए उन्होंने कहा—“साहब, चल नहीं सकता… बड़ी मुश्किल से आया हूं… बस एक व्हीलचेयर की दरकार है।” डीसी मनीष कुमार ने फ़ौरन समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया और कुछ ही घंटों में व्हीलचेयर का इंतज़ाम करवा दिया। मौके पर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सांसद प्रतिनिधि, जेएमएम जिला अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की मौजूदगी में सेलिम को उसकी नई व्हीलचेयर सौंपी गई। व्हीलचेयर पाकर सेलिम की आंखें भर आईं। उसने कांपती आवाज़ में कहा—“अब जिंदगी थोड़ी आसान लगेगी… जिला प्रशासन का दिल से शुक्रिया।” जनता दरबार में उपायुक्त ने अन्य फरियादियों की समस्याएं भी गंभीरता से सुनी और संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!