Search

April 30, 2026 9:19 am

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां को लेकर डीसी ने किया बाजार समिति का निरीक्षण।

डिस्पैच, रिसीविंग सेंटर एवं मतगणना केन्द्रों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिया निर्देश।

सतनाम सिंह

आगामी विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने गोकुलपुर हटिया स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कहा कि बाजार समिति में आगामी विधानसभा चुनाव 2024 में डिस्पैच सेंटर, रिसीविंग एवं मतगणना केंद्र आदि का निर्माण किया जाएगा तथा वाहन कोषांग भी यहीं होगी। उपायुक्त ने भवन प्रमंडल को प्लान बनाने हेतु निर्देशित किया। कहा कि मतदान कर्मियों को ईवीएम जमा करते समय किसी भी परेशानी का सामना करना नहीं पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही डिस्पैच, रिसीविंग सेंटर, मतगणना केन्द्रों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, उप निर्वाचन पदाधिकारी अभिषेक सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

img 20240927 wa00427847455081651778323

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!