Search

May 6, 2026 6:39 pm

डीडीसी ने मादक पदार्थ के दुरूपयोग पर रोक को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

नशे पर नियंत्रण से ही बनेगा बेहतर समाज और बेहतर जिला:-डीडीसी।

सतनाम सिंह

उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार ने आज समाहरणालय परिसर से मादक पदार्थ के दुरूपयोग पर रोक को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर ने कहा कि नशे पर नियंत्रण की दिशा में जागरूकता रथ को रवाना किया जाना एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे नशे के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने में मदद मिलेगी। लोग यह समझ सकेंगे की नशे की वजह से उनका कितना नुकसान हो रहा है और इससे कैसे बचा जा सकता है। जागरूकता रथ के माध्यम से प्रचार -प्रसार से लोग जागरूक होंगे और दूसरों को भी नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करेंगे। ये जागरूकता रथ शहर से लेकर सुदूर गांवों का भ्रमण करेंगे। इसके जरिए लोगों को नशे के दुष्प्रभाव और उससे बचाव से अवगत कराया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!