Search

October 25, 2026 3:49 am

डीईओ ने कंट्रोल रूम एवं सामग्री कोषांग का किया निरीक्षण।

स्वराज सिंह

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से संपन्न कराने के लिए समाहरणालय स्थित कंट्रोल रूम एवं सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि वीडियो निगरानी की टीमें घूम रही हैं, उनके प्रॉपर लोकेशन लेते रहें। शिकायत कंट्रोल रूम में 1950, सुविधा कोषांग, सी-विजिल ऐप पर प्राप्त शिकायतों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि निगरानी विशेष ध्यान रखा जाए जनपद में कहीं पर भी चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न होने पाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समय से करते हुए शिकायत पंजिका में भी दर्ज किया जाए। कंट्रोल रूम की टीम सतर्क होकर मॉनिटरिंग करें।
इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने समाहरणालय में बनाए गए सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध सभी सामग्रियों के बारे में जानकारी ली। चुनाव में उपयोग आने वाली सामग्रियों की पैकिंग को लेकर कोषांग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। कहा कि ऐसी व्यवस्था रखें, जिससे किसी समाग्री की कमी नहीं होने पाए।

img 20240410 wa00343180813493008595210

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!