Search

October 25, 2026 11:31 pm

डीईओ ने विभिन्न कोषांगों का किया समीक्षा

कोषांगों के वरीय पदाधिकारी अपने-अपने कोषांगों की नियमित करें बैठक,समन्वय से करें कार्य निष्पादन

सतनाम सिंह

समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल संचालन को लेकर गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय नोडल पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने क्रमवार कार्मिक कोषांग,सामग्री कोषांग,ईवीएम कोषांग, वाहन कोषांग, निर्वाचन कोषांग,विधि व्यवस्था कोषांग,व्यय लेखा कोषांग,प्रशिक्षण कोषांग, प्रेक्षक कोषांग,मीडिया कोषांग, डाक मतपत्र एवं स्वीप कोषांग की क्रमवार समीक्षा की। संबंधित वरीय नोडल पदाधिकारियों एवं नोडल पदाधिकारियों से अब तक किए गए कार्यों एवं आगे की कार्य योजना/प्रगति की जानकारी प्राप्त की। समीक्षा क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मतदान दिवस के दिन जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सहायता को लेकर वोलेंटियर तैनात करने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में सामग्री कोषांग का संचालन शुरू करने, मंत्रिमंडल निर्वाचन रांची कार्यालय से प्राप्त होने वाले सामग्री का वहां भंडारण करने एवं आगे के कार्यों को ससमय निष्पादित करने को कहा। वहीं वाहन कोषांग की समीक्षा क्रम में नोडल पदाधिकारी को निर्वाचन कार्य में इस्तेमाल होने वाले वाहनों का आंकलन करते हुए वाहनों का अधिग्रहण की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। सभी तरह के वाहनों का अधिग्रहण वाहन कोषांग द्वारा ही किया जाएगा। विधि व्यवस्था सह सी-विजिल कोषांग को आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण कोषांग को सभी मतदान कर्मियों को आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप प्रशिक्षण दिलाने को कहा। पीडब्ल्यूडी कोषांग की समीक्षा क्रम में दिव्यांग मतदाताओं/85 प्लस आयु के मतदाताओं के लिए ट्राई साइकिल की आवश्यकता का आंकलन करने का निर्देश दिया गया। स्वीप कोषांग की समीक्षा क्रम में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। मौके पर परियोजना निदेशक,आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी, उप निर्वाचन पदाधिकारी अभिषेक सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, पाकुड़ एसडीपीओ दयानंद आजाद समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

img 20240330 wa00126802534981169132920

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!