Search

April 28, 2026 10:59 pm

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया दुर्गा पूजा का उद्घाटन।

राजकुमार भगत

पाकुड़ । श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा सेवा समिति रेलवे स्टेशन पाकुड़ का शुभ उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने फीता काट कर व नारियल फोड़ कर किया। इस मौके पर आचार्य सजल चटर्जी शुभो सहाना के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार किया गया । मौके पर मुख्य अथिति उपायुक्त,पुलिस अधीक्षक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद डीबीएल के डीजीएम पीके सिंह पत्थर व्यवसाय अकिबुल शेख सहायक अभियंता(बी)प्रभाकर पाठक यातायात निरीक्षक ज्योतिर्मयी साहा,स्टेशन प्रबंधक लखीराम हेम्ब्रम, कार्यालय अधीक्षक संतोष कुमार, अखिलेश कुमार चौबे,संजय कुमार ओझा,विकास कुमार,हिसाबी मां दुर्गा भवानी के दर्शन किये। तत्पश्चात मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दिए गए।
मौके पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक में कहा कि पाकुड़ जिले वासियों पर मां का आशीर्वाद सदैव बना रहे तथा जिलावासी खुशहाल रहे शांति से रहे एवं समृद्ध रहे।आगे उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाएं,किसी भी तरह अफवाह पर ध्यान नहीं दें। श्रद्धालुओं को कहीं भी किसी प्रकार की समस्या हो तो पुलिस की मदद ले।
या जिला नियंत्रण कक्ष मोबाइल नंबर 9262 998612 को सूचित करें। इस अवसर पर राणा शुक्ला शैलदित्य मुखर्जी अनिकेत गोस्वामी सादेकुल आलम कलिम अन्सारी पिन्टूलाल पटेल दयाशंकर प्रसाद शिवम कुमार बमबम ओझा प्रशांत कुमार पी•के•मंडल आदि सहित रेलकर्मी एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

img 20241010 wa00256427938646189946588

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!