मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने का किया अपील:-उपायुक्त।
सतनाम सिंह
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से लोकसभा आम चुनाव, 2024 के सफंल संचालन को लेकर पाकुड़ व हिरणपुर प्रखण्ड अन्तर्गत क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथों का निरीक्षण कर वास्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मध्य विद्यालय कुड़ापाड़ा, बूथ संख्या 405, 406, ईशाकपुर, बूथ संख्या 190, 191, पंचायत सचिवालय हाथकाठी, बूथ संख्या 124, राजकीयकृत उच्च विद्यालय हिरणपुर, बूथ संख्या 126, 127 बूथों का निरीक्षण करते हुए विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को उचित व आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। साथ ही न्यूनतम सुनिश्चित सुविधा के मापदंडों, पेयजल, बिजली, शौचालय, रैंप, बेंच, डेस्क, शेड सहित आवश्यक अन्य सुविधाओं का अवलोकन कर इस पर आवश्यक दिशा निर्देश दी गई।
मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, हिरणपुर बीडीओ टुडु दिलीप, बीपीओ टिंकल चौधरी एसएमपीओ पवन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।







