Search

April 27, 2026 5:54 am

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने सिद्धो कान्हू मुर्मू पार्क का किया निरीक्षण।

सोमवार को उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी एवं उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने सिद्धो कान्हू मुर्मू पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पार्क में आने वाले लोगों का ध्यान रखते हुए समय-समय पर उसे अपडेट करते रहे ताकि लोगों को पार्क में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हुए पार्क के साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने पार्क के निरीक्षण के दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए साधनों का भी निरीक्षण किया। खराब पड़े झुले एवं लाईट को दुरुस्त करने का निर्देश जिला पर्यटन पदाधिकारी राहुल कुमार को दिया। जिला पर्यटन पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सिदो-कान्हू पार्क एवं मार्टिलो टावर में आवश्यक विकास संबंधित प्रस्ताव आगामी जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक में प्रस्ताव बनाकर लाने को कहा ताकि योजनाओं का चयन किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान में सिदो-कान्हू पार्क एवं मार्टिलो टावर पर्यटन विभाग द्वारा सी श्रेणी के पर्यटक स्थल में अधिसूचित है। जिसे अपग्रेड कर बी श्रेणी में अधिसूचित कराने हेतु प्रस्ताव बनाकर पर्यटन विभाग को भेजने का निर्देश जिला पर्यटन पदाधिकारी को दिया गया। इसके अलावा उपायुक्त ने सिद्धो कान्हू मुर्मू पार्क में बनाए गए कला संग्रहालय का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

img 20250630 wa00562187003084659701

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!