Search

October 25, 2026 4:07 am

डाक मत पत्र द्वारा मतदान को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

राजकुमार भगत

पाकुड़। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित पोस्टल बैलट के द्वारा मतदान को लेकर शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान पोस्टल बैलट के माध्यम से होने वाले मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की जानकारी सभी को दी गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान आवश्यक सेवाओं में कार्यरत व्यक्ति, ऐसे अधिकारी कर्मी जो मतदाता सूची में नामांकित है और जिन्हें मतदान की तिथि पर ड्यूटी पर होने के लिए प्रमाणित किया जाएगा वे आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में अनुपस्थित मतदाताओं (अब्सेंटी वोटर एसेंशियल सर्विस) के रूप में डाक मत पत्र द्वारा अपना वोट डालने के पात्र होंगे। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने आवश्यक श्रेणी में आने वाले विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मियों का मतदान लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान सुनिश्चित कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कार्यालय प्रधानों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि निर्वाचन के दौरान आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत आने वाले सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का पूरा मौका मिलेगा।मौके पर परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी अभिषेक सिंह, मुख्यालय डीएसपी जितेन्द्र कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

img 20240322 wa00136382803297203830755

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!