विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया।
राजकुमार भगत
उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि विश्व मृदा दिवस 2024 की थीम ‘मिट्टी की देखभाल: माप, निगरानी, प्रबंधन’ रखा गया है। उपायुक्त ने कहा कि इसका उद्देश्य मिट्टी की विशेषताओं को समझने और खाद्य सुरक्षा के लिए स्थायी मृदा प्रबंधन है।”लोग ज्यादा से ज्यादा उत्पादन के लिए मिट्टी की क्वालिटी को लगातार खराब कर रहे हैं। ऐसे में लोग प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक हों, मिट्टी की गुणवत्ता को बनाए रखें।” खेतों में उर्वरक का प्रयोग न करें, जैविक खाद का प्रयोग ही करें। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि पीएम कुसुम योजना केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। कुसुम योजना में कम से कम एक हजार आवेदन लाना सुनिश्चित करें। धान अधिप्राप्ति को लेकर उपायुक्त ने कहा कि 15 दिसंबर से धान अधिप्राप्ति की शुरुआत होने वाली है। धान अधिप्राप्ति में अधिक से अधिक निबंधन कराने हेतु निर्देशित किया। पाकुड़ जिला को धान अधिप्राप्ति में नंबर वन बनाना है। इसके अलावा उपायुक्त ने पीएम कुसुम योजना में अधिक से अधिक किसानों को निबंधन कराने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा, कृषि मेरा टॉप प्रायरिटी में से एक है। मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं एपीआरओ, एटीएम, बीटीएम एवं प्रगतिशील किसान समेत अन्य उपस्थित थे।






