Search

May 17, 2026 12:03 am

उपायुक्त ने वाटर एटीएम का किया उद्घाटन।

सतनाम सिंह

डीएमएफटी मद से समाहरणालय में लगाए गए वाटर एटीएम का उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया, इसके साथ ही शहर के अन्य छः स्थानों बस स्टैंड पाकुड़ ,सुभाष चौक ,मिशन गेट, एसडीओ कार्यालय के पास, सदर अस्पताल परिसर और रेलवे स्टेशन पाकुड़ में भी वाटर एटीएम की भी औपचारिक शुरुआत की गई। इस दौरान उपायुक्त ने वाटर एटीएम की विशेषताओं की जानकारी लेने के उपरांत वाटर एटीएम का सफल संचालन कर जिलेवासियों को इससे लाभान्वित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि वाटर एटीएम लग जाने से समाहरणालय आने वाले आमजनों एवं कर्मचारियों को निःशुल्क ठंडा पानी वाटर एटीएम के द्वारा मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि जिलें के आज 7 जगहों पर वाटर एटीएम का उद्घाटन किया गया। मौके पर प्रशासक, नगर परिषद राजकमल मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, श्रम अधीक्षक रमेश प्रसाद सिंह, सिटी मैनेजर मनीष कुमार, एसएमपीओ पवन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20240514 wa00147880159529035368084

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!