Search

March 31, 2026 7:22 am

उपायुक्त ने सिद्धो कान्हू मुर्मू पार्क का किया निरीक्षण, सौंदर्यीकरण करने का दिया निर्देश।

राजकुमार भगत

शुक्रवार को उपायुक्त मनीष कुमार ने सिद्धो कान्हू मुर्मू पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिद्धो कान्हू पार्क को और बेहतर तरीके से विकसित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पार्क में आने वाले लोगों का ध्यान रखते हुए समय-समय पर उसे अपडेट करते रहे ताकि लोगों को पार्क में किसी प्रकार की परेशानी न हो। विशेषकर बच्चों के मनोरंजन के साधनों का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने बच्चों को लिए लगाए गए साधनों को भी दुरूस्त रखने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हुए पार्क के साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने पार्क के निरीक्षण के दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए साधनों के अलावा लोगों के बैठने के स्थान आदि का भी अवलोकन किया। इसके अलावा उपायुक्त ने सिद्धो कान्हू मुर्मू पार्क में बनाए गए कला संग्रहालय का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20241011 wa00237596630150544493592

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!