Search

October 21, 2026 11:15 am

ईवीएम – वीवीपैट मशीनों का कमीशनिंग कार्य का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

सतनाम सिंह

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान उपयोग होने वाले ईवीएम – वीवीपैट मशीनों का विधानसभावार कमीशनिंग कार्य मंगलवार को भी समाहरणालय स्थित ईवीएम वेयर हाउस में किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा – निर्देश अनुरूप व गोपनीयता बनाएं रखते हुए कमीशनिंग का कार्य संपादित करने का निर्देश दिया। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत आगामी 01 जून को होने वाले मतदान के लिए उपयोग होने वाली मशीनों के विधानसभावार कमीशनिंग के साथ ही सीलिंग का कार्य किया जा रहा है। कमीशनिंग कार्य के लिए प्रशिक्षित अधिकारी – कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!