Search

April 30, 2026 4:19 am

वृद्धा आश्रम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, वृद्धजनों से की मुलाकात।

वृद्धा आश्रम में सुधार के दिए निर्देश, सुविधाओं की गुणवत्ता पर जोर।

पाकुड़। सोनाजोड़ी स्थित वृद्धा आश्रम का बुधवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों को मिल रही सुविधाओं, भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल, स्वच्छता और आधारभूत संरचना का विस्तृत जायजा लिया। उपायुक्त ने सभी वृद्धजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और जरूरतें सुनीं। उन्होंने निर्देश दिया कि आश्रम में रहने वाले सभी वरिष्ठ नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन, नियमित स्वास्थ्य जांच और बेहतर चिकित्सा सुविधा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने साफ कहा कि वृद्धजनों की सेवा केवल व्यवस्था नहीं बल्कि सबसे बड़ी मानवता है। किसी भी स्थिति में उन्हें असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही आश्रम परिसर में स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने आश्रम के समुचित विकास और बेहतर संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!