Search

June 17, 2026 11:00 pm

उपायुक्त ने सुनी जनता की समस्या, अधिकारियों को दिया आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश

राजकुमार भगत

पाकुड़। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों के समास्याओं से अवगत हुए। उपायुक्त ने प्राप्त समास्याओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में एक मुखिया , स्वास्थ्य विभाग, जमीन से संबंधित, शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग से संबंधित मामलों के समस्या व शिकायत से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का आदेश दिया है।

img 20240105 wa00641941260481666337077

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!