Search

May 1, 2026 3:47 pm

उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अपील, 15 मई तक हर हाल में करें स्व-जनगणना, सत्यापन होगा आसान।

पाकुड़। जनगणना 2027 को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिलेवासियों से साफ संदेश दिया है कि 1 मई से 15 मई तक चल रही स्व-जनगणना प्रक्रिया में हर नागरिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह पहल न सिर्फ लोगों के लिए आसान है, बल्कि इससे प्रशासन को भी सटीक आंकड़े जुटाने में मदद मिलेगी। उपायुक्त ने कहा कि जो लोग खुद ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज करेंगे, उनके यहां बाद में पहुंचने वाले प्रगणकों को सत्यापन में कम समय लगेगा। इससे पूरी प्रक्रिया तेज और व्यवस्थित बनेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने मोबाइल नंबर के जरिए ओटीपी लॉगिन कर वेबसाइट पर जाकर राज्य, जिला और अपने क्षेत्र का चयन करें तथा डिजिटल मैप में अपने घर को चिन्हित कर जानकारी भरें। उन्होंने बताया कि स्व-जनगणना के दौरान 34 सवालों के जवाब देने होंगे, जिसमें परिवार के सभी सदस्यों की सही जानकारी दर्ज करनी जरूरी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिलने वाली सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी को सुरक्षित रखना अनिवार्य है, क्योंकि यही आईडी बाद में सत्यापन के दौरान काम आएगी। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जोर देकर कहा कि यह पूरी प्रक्रिया जनगणना को पारदर्शी, सटीक और समयबद्ध बनाने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया कि वे तय समय सीमा के भीतर इस अभियान से जुड़कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!