स्वराज सिंह
पाकुड़। सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में डाक विभाग के पदाधिकारियों के साथ वोटर आईडी कार्ड वितरण की समीक्षा की गई । श्री बरणवाल ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर नये वोटर आईडी कार्ड पोस्ट आफिस में प्रत्येक दिन आ रहें हैं। उसका शत प्रतिशत वितरण करना सभी पदाधिकारी एवं कर्मी सुनिश्चित करें। वोटर आईडी कार्ड को अविलंब मतदाता के घर तक पहुंचाया जाय। कोई भी वोटर आईडी कार्ड अप्राप्त नहीं होने चाहिए, नहीं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।मौके पर परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी अभिषेक सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार समेत अन्य डाक विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।







