Search

April 17, 2026 12:33 pm

उपायुक्त ने नीलाम पत्र वादों की समीक्षा

राजकुमार भगत

उपायुक्त मनीष कुमार ने लंबित नीलाम पत्र वादों की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को नीलाम पत्र वादों से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने नीलाम पत्र पदाधिकारियों को नीलाम पत्र वादों की सुनवाई को अपने रूटीन कार्यों में शामिल करने की बात कही। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि 15-15 बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर संबंधित मामलों की नियमित सुनवाई करें तथा प्राथमिकता के आधार पर प्रतिमाह अधिक से अधिक मामलों में ऋण वसूली की कार्रवाई करें। जिलास्तरीय नीलाम पत्र पदाधिकारियों को निर्गत वारंट, प्राप्त आपत्तियों, नोटिस तामिला हेतु लंबित मामलों आदि के संबंध में भी अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इस संदर्भ में सभी संबंधित पदाधिकारियों को थाना के स्तर से कार्रवाई को लेकर संबंधित से समन्वय बनाने का निर्देश दिए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!