Search

November 8, 2026 12:53 pm

महाशिवरात्रि की धूम, श्रद्धालुओं ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखंड क्षेत्र के तिलका मांझी चौक, थाना परिसर, ब्लॉक स्थित शिव मंदिर सहित करियोडीह,करनघाटी,,पतड़ापड़ा आदि मंदिरों में महाशिव रात्रि बड़ा ही धूम धाम से मनाया। प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान सुबह से ही शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा दिन भर हर हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा। इस दौरान शिव भक्त जलाभिषेक के दौरान बेलपत्र, भांग, धतूरा तथा फूल फूलों के साथ बाबा भोलेनाथ का पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिरों को रंग बिरंगे लाइटों से सजाया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!