राज कुमार भगत
पाकुड़। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर 26 वां गणपति महोत्सव का आयोजन सार्वजनिक गणेश पूजा समिति,रेलवे मैदान,पाकुड़ के द्वारा किया जा रहा है। जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पूरे रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर को भागवत ध्वज से सजाया गया है। गणपति बाबा मोरिया के भक्ति गीत से पूरा परिसर का वातावरण भक्ति मय है। 7 सितंबर से 10 सितंबर 2024 तक होने वाली विघ्नहर्ता बाबा गणपति के आज पट खुलते ही भक्त दर्शन करने के लिए उमड़ पड़े। आज कलश स्थापना के साथ ही बाबा गणपति की पूजा प्रारंभ हो जाएगी। इस अवसर पर संध्या में भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें झारखंड बिहार बंगाल के कलाकार भाग लेंगे। 24 तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सार्वजनिक गणेश पूजा समिति रेलवे मैदान पाकुड़ के संस्थापक हिसाबी राय ने जिले वासियों से अनुरोध किया है कि विघ्नहर्ता बाबा गणपति के पूजा स्थल पर आकर दर्शन कर उनका आशीर्वाद जरूर ले।





