Search

May 13, 2026 3:58 am

डायरिया मरीज हो रहे हैं धीरे-धीरे स्वस्थ, मिलने पहुंचे झामुमो टीम व जिला सचिव

प्रशांत मंडल

पाकुड़ । लिट्टीपाड़ा एवं अमरापाड़ा के गांव में फैली डायरिया अब धीरे-धीरे ठीक हो रहा है। प्रभावित गांव के लोगों का हाल जानने झामुमो जिला सचिव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता बड़ा बासको गांव के संताली टोला, सीएचसी फतेहपुर, चिलगो गांव आदि पहुंच कर बुजुर्ग मरीज मुनी मूर्मू से मिले।मौके पर मौजूद प्रभारी डॉ खालिद अहमद एवं डॉ शुभम कुमार से डायरिया की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी । प्रभारी ने बताया कि हॉस्पिटल में इलाजरत स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। बड़ा बासको में आठ मरीज सामान्य है। अब4 तक गांव के 50 मरीजों का ईलाज हो चुका है। गांव अब भी मैडिकल टीम की निगरानी में है। सचिव वहां चंगा हो चुके मरीजों से मिले ,चिकित्सीय सुविधा के संदर्भ में जानकारी ली। प्रबुद्ध युवक बजल टुडू सहित मरीजों ने प्रभारी डॉ अहमद सहित टीम के पहल की प्रशंसा किया। सचिव व प्रखंड कमिटी ने मरीजों के बीच फल व ओआरएस का वितरण किया । मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन अंसारी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष भिनसेन्ट हेम्ब्रम, जिला सदस्य संजीत भगत, दिलीप रजवार , फिलिप मूर्मू व अन्य मौजूद थे। सचिव ने सबों को जागरूक करते हुए कहा कि पानी को उबालकर पीएं। बासी भोजन न करें। आम-कटहल आदि के सेवन में भी सतर्कता बरतें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!