Search

October 10, 2026 11:47 pm

दिव्यांग को मिला नया सहारा, समाज कल्याण पदाधिकारी ने थमाई व्हीलचेयर, चेहरे पर लौटी मुस्कान।

पाकुड़ | अंजना गांव के दिव्यांग जहीरुल शेख की जिंदगी में शुक्रवार का दिन उम्मीद की नई किरण लेकर आया। चलने-फिरने में असमर्थ जहीरुल को आज जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडिस बाड़ा ने व्हीलचेयर उपलब्ध कराई। जैसे ही व्हीलचेयर उनके हाथों में आई, उनके चेहरे पर राहत और खुशी एक साथ झलक उठी। जहीरुल शेख ने बताया कि वे लंबे समय से शारीरिक असमर्थता के कारण परेशान थे। उन्होंने समाज कल्याण कार्यालय से सहायता की गुहार लगाई थी। पदाधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए न सिर्फ उनकी बात सुनी, बल्कि जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी कर तत्काल व्हीलचेयर दिलाई। व्हीलचेयर पाकर जहीरुल ने कहा कि अब मैं खुद चल-फिर सकूंगा, प्रशासन ने मेरी जिंदगी आसान कर दी। उन्होंने जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार जताया।
समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडिस बाड़ा ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उनकी सहायता करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, यही हमारी कोशिश है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!