शत प्रतिशत किसानों को मिले फसल बीमा का लाभ: प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश
प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड के सभागार भवन में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर शनिवार को लेम्स के कर्मी के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मराडी ने किया। बैठक में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ शत प्रतिशत किसानों को मुहैया कराने के लिए निबंधन कराने के निर्देश दिये गये। बैठक में खरीफ के लिए दो फसलों का किये जाने वाले बीमा के बारे में विस्तार से लेम्स के सदस्य सचिव को जानकारी दी गयी और इसका लाभ शत प्रतिशत किसानों को मुहैया कराने के लिए उन्हे जागरूक करने का निर्देश दिया गया। मौके पर कृषि पदाधिकारी के सी दास, प्रखंड सहकारीता पदाधिकारी पद्म किशोर महतो, सदस्य सचिव दानीनाथ मंडल, जगन्नाथ मंडल, संजय साहा,वाहुल मंडल,मालिक अख्तर अंसारी, जयदेव साहा आदि मौजुद रहे।





