Search

May 17, 2026 12:55 am

त्रिकोणीय लोस चुनाव को लेकर चर्चा जोरों पर,मतदाता कर रहे समय का इंतजार।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया राजमहल लोकसभा 2024 आम चुनाव नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होते ही चुनावी चर्चा और राजनीतिक गतिविधियां लेकर पाकुड़िया प्रखंड के चौक-चौराहे पर चाय दुकान,पान मसाला दुकान सहित विभिन्न तरह के लोग चुनावी गपशप करते हुए देखी जा रही है।
वहीं जानकारी के अनुसार पाकुड़िया प्रखंड के 113 मतदान केंद्रों पर जनवरी तक का कुल 79370 मतदाता मतदान करेंगे जहां पुरुष 38760 एवं महिला 40610 मतदाता है।ज्यादातर लोग अभी नामांकन कौन कर रहा है प्रत्याशी कैसा है जैसे जैसे वोटिंग का दिन नजदीक आ रहा है, गांव और बाजारों की गलियों में चुनावी रणनीति की गर्माहट महसूस की जाने लगी है। राजमहल सीट पर इस बार का मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसर को लेकर भी ज्यादा चर्चाएं हो रहे हैं।पर चुनावी विश्लेषकों का मानना है कि इस बार का चुनाव रणनीति और जनता के मुद्दों पर केंद्रित होगा। इसके अलावा, विकास कार्य, स्थानीय समस्याएं, रोजगार और जनजातीय हित एवं जल, जंगल, जमीन एक प्रमुख चुनावी चर्चा का हिस्सा बन रहा है। वहीं लोग इस बार अपने जरूरत के हिसाब से मतदान की अपेक्षा कर रहे हैं। पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के लोगों चुनावी गपशप में देखा जा रहा है कि हम वोट तो देते हैं, पर हमारे बच्चे की शिक्षा व भविष्य की जिम्मेदारी कौन लेगा। विद्यालय में शिक्षकों की कमी को कौन दूर कर सकता है। कृषि क्षेत्र में विकास की कमी को कौन दूर कर सकता है। ऐसे ही ज्यादातर चर्चाएं देखने को मिल रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!