Search

May 13, 2026 8:13 am

बीएलडीएफ की बैठक में कालाजार खोज अभियान को लेकर चर्चा।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड): सोमवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। जिसमें कालाजार खोज अभियान सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डा. सुनील कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कालाजार उन्मूलन को लेकर व्यापक स्तर पर कार्य की जा रही है। आगामी 14 से 25 जून तक यक्ष्मा रोग को लेकर खोज अभियान चलाया जाएगा। साथ ही 14 से 29 जून तक कालाजार खोज अभियान को लेकर क्षेत्र में कार्य की जाएगी। इसमे सहिया दीदियों की अहम भूमिका रहती है। जो क्षेत्र के मरीजों की पहचान कर स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी देंगे। वही बीडीओ टुडू दिलीप ने निर्देश देते हुए कहा कि इसमे लोगो को जागरूक करना आवश्यक है। क्षेत्र के स्वंय सहायता समूहों के दीदियों की भी दायित्व है कि अपने अपने गाँवो में कालाजार जैसी बीमारी से बचने के लिए फटे हुए मिट्टी के दीवारों को भरे। इसमे पंचायत जन प्रतिनिधियों को भी आगे आकर सहयोग करना आवश्यक है। बीईईओ रफीक आलम को निर्देश देते हुए बीडीओ ने कहा कि कालाजार बीमारी को लेकर स्कूली बच्चों को जानकारी दे। जिससे कि लोग जागरूक हो। उन्होंने कहा कि गम्भीर बीमारी होने और तत्काल स्वास्थ्य सेवा 108 पर डायल करे। जिससे आपको तत्काल स्वास्थ्य सेवा मिल पायेगा। सर्प दंश की घटनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है। झाड़फूंक में न रहकर मरीज का तुरन्त इलाज कराए। जिससे कि मरीजों का जान बचाया जा सकता है। चुनाव के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा स्वंयसेवक बनकर सराहनीय कार्य किया है। सभी को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वही अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि कालाजार उन्मूलन को लेकर ग्राम प्रधानों को आवश्यक दिशा निर्देश दी जाएगी। इस अवसर पर पीसीआई के जिला समन्वयक मि.अनीस ने भी स्वास्थ्य सेवा को लेकर विस्तृत रूप से प्रकाश डॉल्स।

img 20240610 wa00251341851543641710265

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!