नेता जी सुभाष चंद्र बोस पूरे भारत वर्ष के लिए प्रेरणा है,जिला अध्यक्ष श्रीकुमार।
महान स्वतंत्रता सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस के बिना देश की आजादी संभव नही,प्रखंड अध्यक्ष मनसारुल हक।
रामकुमार भगत
पाकुड़। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री कुमार एवं प्रखंड अध्यक्ष मनसारुल हक ने संयुक्त रूप से प्रखंड कार्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। ततपश्चात प्रखंड अध्यक्ष मनसारुल हक ने पुष्प अर्पित किया। कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं के द्वारा बारी बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया, जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने नेता जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे। सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा में कटक में हुआ था। नेताजी ने देश की आजादी के लिए आजाद हिद फौज का गठन किया था। “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का नारा बुलंद करने वाले सुभाष चंद्र बोस आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। उन्होंने आजाद हिद फौज का गठन किया। सुभाष चंद्र बोस के क्रांतिकारी विचारों से प्रभावित होकर कई युवा आजाद हिद फौज में शामिल हुए और देश की आजादी में अपना योगदान दिया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मनसारुल हक,पियारुल इस्लाम, एवं कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।






